बाबा भूतनाथ और माधोराय जी की जलेब के साथ सदियों पुरानी देव परम्परा का विधिवत शुभारंभ हुआ।
मंडी: छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की छटा देखते ही बन रही है। दूरदराज की घाटियों से पहुंचे देवताओं की वाद्य धुनों से समूचा शहर गुंजायमान हो उठा है।