ठियोग 15 अगस्त ठियोग घटनाक्रम में एक और आरोपी गिरफ्तार, तीनों अभियोगों में अब तक 23 गिरफ्तारियां*ठियोग क्षेत्र में दर्ज विभिन्न मामलों में शिमला पुलिस द्वारा लग...
ठियोग
15 अगस्त ठियोग घटनाक्रम में एक और आरोपी गिरफ्तार, तीनों अभियोगों में अब तक 23 गिरफ्तारियां*
ठियोग क्षेत्र में दर्ज विभिन्न मामलों में शिमला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार, उक्त घटनाक्रम से संबंधित तीनों अभियोगों में अब तक कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अभियोग संख्या 117/2026, दिनांक 17.08.2026, अधीन धारा 126(2), 115(2), 116, 190, 191(2), 191(3), 324(5), 118(1) एवं 118(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत आरोपी ओम प्रकाश पुत्र श्री जीत राम, निवासी ठियोग, जिला शिमला, उम्र 47 वर्ष को दिनांक 08.09.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी को माननीय ACJM न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तत्पश्चात आरोपी को उप कारागार कैथू में नियमानुसार दाखिल कर दिया गया है।