ठियोग शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कोटखाई में चिट्टा/हेरोइन की बरामदगी के संबंध में मामला दर्ज किया गय...
ठियोग
शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कोटखाई में चिट्टा/हेरोइन की बरामदगी के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
दिनांक 05.10.2026 को डिटेक्शन सेल, उपमंडल ठियोग की टीम द्वारा कोटखाई नाला के समीप कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों आशीष उर्फ गांधी पुत्र श्री गोपाल सिंह, तहसील जुब्बल, जिला शिमला, आयु 33 वर्ष तथा राहुल पुत्र श्री गुलटाट राम, तहसील जुब्बल, जिला शिमला, आयु 31 वर्ष की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लगभग 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
बरामद चिट्टा/हेरोइन तथा वाहन को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया तथा FIR No. 88/2026 दिनांक 05.10.2026, धारा 21 एवं 29 ND&PS Act के तहत पुलिस थाना कोटखाई में मामला दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।