ठियोग अभियोग संख्या 144/2026, अधीन धारा 21, 29 ND&PS Act, दिनांक 27.09.2026, पुलिस थाना ठियोग*दिनांक 27.09.2026 को पुलिस थाना ठियोग के अंतर्गत पुलिस चौकी छै...
ठियोग
अभियोग संख्या 144/2026, अधीन धारा 21, 29 ND&PS Act, दिनांक 27.09.2026, पुलिस थाना ठियोग*
दिनांक 27.09.2026 को पुलिस थाना ठियोग के अंतर्गत पुलिस चौकी छैला को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि छैला-महोरी सड़क पर एक वाहन में दो व्यक्ति चिट्टा/हेरोइन की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छैला-महोरी सड़क पर उक्त वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चालक की सीट के नीचे से एक नीले रंग की सिरिंज तथा एक हल्के नीले रंग की पॉलीथीन बरामद हुई, जिसमें 3.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन पाया गया।
इस मामले में अभिषेक पुत्र श्री शिव राम, निवासी ठियोग तथा हार्दिक पुत्र श्री राजीव शर्मा, निवासी कोटखाई, जिला शिमला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।