ठियोग घटनाक्रम में 1 और आरोपी गिरफ्तार, तीनों अभियोगों में अब तक 22 गिरफ्तारियांठियोग क्षेत्र में दर्ज उपरोक्त मामले में शिमला पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक...
ठियोग घटनाक्रम में 1 और आरोपी गिरफ्तार, तीनों अभियोगों में अब तक 22 गिरफ्तारियां
ठियोग क्षेत्र में दर्ज उपरोक्त मामले में शिमला पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 06.09.2026 को अभियोग संख्या 115/2026, दिनांक 16.08.2026, अधीन धारा 309(2), 351(2), 324(2) BNS एवं 25-54-59 Arms Act में आरोपी अभिषेक चौहान पुत्र श्री ओम प्रकाश चौहान, निवासी गांव चमेरा, डाकघर रावला क्यार, तहसील कोटखाई, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 26 वर्ष को पुलिस चौकी फागू में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 07.09.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है तथा प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच जारी है।