ठियोग मंदिर में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तारपुलिस थाना ठियोग के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी मतियाना क्षेत्र के कराना स्थित शीतला माता मंदिर में चोरी के मामल...
ठियोग
मंदिर में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना ठियोग के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी मतियाना क्षेत्र के कराना स्थित शीतला माता मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 05 एवं 06 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर में रखे चांदी, सोने की वस्तुओं तथा करीब 10,000 रुपये की नकदी चोरी कर ली गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 151/26 दिनांक 06.10.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 एवं 331(4) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी राजेन्द्र उर्फ बिकू (35 वर्ष), निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला को दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में चोरी की संपत्ति की बरामदगी सहित अन्य पहलुओं की जांच जारी है।