उत्तर भारत का पहला बल्क ड्रग फार्मा पार्क ऊना में तैयार हो रहा है, जिससे 15 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
ऊना: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक जिले ऊना में देश के महत्वाकांक्षी बल्क ड्रग पार्क परियोजना का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हरोली क्षेत्र में सड़कों, बिजली ग्रिड और कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण अंतिम चरण में है।
वंदे भारत एक्सप्रेस और ब्रॉडगेज रेल लाइन से जुड़े होने के कारण ऊना दवा उत्पादन और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।