पहाड़ों की रानी शिमला में ताज़ा बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। देश-विदेश से हज़ारों सैलानी शिमला पहुंचे हैं।
शिमला: पहाड़ों की रानी शिमला में मौसम के मिजाज बदलते ही कुदरत ने सफेद चादर ओढ़ ली है। ऊपरी शिमला समेत जाखू, कुफरी और नारकंडा में ताज़ा बर्फबारी दर्ज की गई है।
मालरोड और ऐतिहासिक रिज मैदान पर पर्यटकों की भारी चहल-पहल देखी जा रही है। होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।