पवित्र 79 फीट ऊंचे प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन हेतु प्रशासन ने गाइडलाइंस जारी कीं; तांगदिंग से होगी ट्रैकिंग की शुरुआत।
रिकांगपिओ (किन्नौर): समुद्र तल से 19,850 फीट की ऊंचाई पर स्थित अलौकिक किन्नर कैलाश यात्रा के लिए प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रतिदिन केवल 300 पंजीकृत यात्रियों को ही चढ़ाई की अनुमति दी जाएगी।