कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर रक्षा और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हरी झंडी मिल गई है।
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के पर्यटन उद्योग के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है। कांगड़ा (गगल) हवाई अड्डे के रनवे विस्तार परियोजना को केंद्र सरकार ने अंतिम तकनीकी एवं वित्तीय मंज़ूरी दे दी है।
इस विस्तार से कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और मंडी जिलों के लाखों लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा। अब यहां बड़े एयरबस और बोइंग विमान सीधे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से उतर सकेंगे।