भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मानव अंतरिक्ष उड़ान गगनयान के लिए क्रू मॉड्यूल का लैंडिंग परीक्षण सफलता से पूरा किया।
बेंगलुरु: भारत के महत्वाकांक्षी मानव मिशन गगनयान को लेकर बड़ी कामयाबी मिली है। अंतरिक्ष में भारतीय यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने और वापस धरती पर उतारने वाली तकनीक का परीक्षण शत-प्रतिशत सफल रहा।