प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार ने बड़ी राहत देते हुए डीए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की।
शिमला: राज्य सरकार ने आज कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) में 4 प्रतिशत की वृद्धि का औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।
इस निर्णय से राज्य के 2.5 लाख कर्मचारियों और 1.8 लाख पेंशनभोगियों को सीधा वित्तीय लाभ पहुंचेगा।