एम्स बिलासपुर और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के बाद अब गोविंद सागर झील में शिकारा व जेट स्की की शुरुआत से पर्यटन को पंख लगे।
बिलासपुर: बिलासपुर की प्रसिद्ध गोविंद सागर झील में साहसिक जलक्रीड़ा (Water Sports) और आधुनिक क्रूज सेवा का औपचारिक शुभारंभ हुआ है। पर्यटकों के लिए शिकारा राइड, मोटर बोटिंग और कयाकिंग की विशेष सुविधाएं शुरू की गई हैं।
स्थानीय युवाओं को बोट संचालन व गाइड का प्रशिक्षण देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए गए हैं। श्री नयना देवी जी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु भी अब गोविंद सागर झील की सैर का आनंद ले सकेंगे।