HomeCrimeपुलिस ने पकड़ा डेढ़ साल से फरार शाही महात्मा गैंग का मुख्य...

पुलिस ने पकड़ा डेढ़ साल से फरार शाही महात्मा गैंग का मुख्य चिटटा सप्लायर सरगना प्रदीप कुमार उर्फ रांटा

ठियोग

पुलिस थाना कोटखाई जिला शिमला में शाही महात्मा गैंग के नेटवर्क का मुख्य सप्लायर सरगना आरोपी प्रदीप कुमार रांटा निवासी गांव बिजौरी डा0 सीमा त0 रोहडू जिला शिमला हि0प्र0 व उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

उपरोक्त अभियोग में दिनांक 19.09.2024 को आरोपी मुद्दसीर अहमद मोची से 468.380 ग्राम चिट्टा /हैरोइन बरामद हुआ था जो अभियोग के अन्वेषण के दौरान कुल 57 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें अभियोग का मुख्य सरगना आरोपी शाही महात्मा भी शामिल है। आरोपी प्रदीप कुमार रांटा आरोपी शाही महात्मा के चिट्टे के कारोबार में मुख्य सहयोगी था जो बाहरी राज्यों से चिट्टा लाकर शाही महात्मा के साथ मिलकर रोहडू क्षेत्र में चिट्टे का व्यापार कर रहा था। शाही माहत्मा गैंग का पूरा नेटवर्क करीब 500 से भी अधिक नशा सेवन करने वाले संलिप्त व्यक्तियों में फैला हुआ था।

 

आरोपी मुद्दसीर अहमद मोची के पकडे जाने पर प्रदीप कुमार Ranta, शाही महात्मा के साथ फरार हो गया था। शाही महात्मा के पकड़े जाने के समय प्रदीप भागने में कामयाब हो गया था तब से लेकर 1.5 साल से आरोपी प्रदीप कुमार फरार चला आ रहा था।

दिनांक 19/02/2026 को थाना कोटखाई तथा सब डिविजन ठियोग की विशेष टीम ने साक्ष्य जुटा कर तकनीकी जानकारी हासिल करके उपरोक्त अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आइंदा माननीय अदालत में अपराधी को पेश किया जा रहा है।मुकदमे में जांच जारी है।

spot_img

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here