
शिमला
पुलिस ने रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ मुकदमा नंबर 5/26 पंजीकृत दिनांक 2 फरवरी 2026 , जिसमें पुलिस ने मेहंदली पुल (रोहड़ू) के पास पंजाब के रहने वाले दो युवकों, जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह, को 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया था।
उपरोक्त प्रारंभिक गिरफ्तारीयो के बाद पुलिस जांच टीम द्वारा सप्लाई चैन का पता लगाने के लिए इनके बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्य की बारीकी से विश्लेषण किया। इस विश्लेषण से सामने आया कि नशे के इस कारोबार में कुछ और लोग भी शामिल हैं। इसी आधार पर कल (10 फरवरी 2026) को थाना रोहडू पुलिस ने तीन और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है:
(1)आशीष चौहान (24 वर्ष) – निवासी खशधार, चिड़गांव
(2)नवीन शिट्टा (31 वर्ष) – निवासी गोक्सवारी, चिड़गांव
(3) दीवान चंद (39 वर्ष) – निवासी सुंधा, चिड़गांव