HomeCrimeयुवा कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तारी मामले में दिल्ली के एसीपी सहित 20 पुलिसकर्मी...

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तारी मामले में दिल्ली के एसीपी सहित 20 पुलिसकर्मी नामजद

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू के चिड़गांव के एक होटल से बिना सूचना युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के मामले में शिमला पुलिस ने दिल्ली के एसीपी समेत करीब 20 पुलिस कर्मचारियों को नामजद कर दिया है। पहले पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चिड़गांव थाने में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आईपीएस अधिकारी एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे सादे कपड़ों में चिड़गांव के एक होटल में पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम यहां ठहरे युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को साथ ले गई थी। इस पर होटल मालिक संदीप रंजन ने शिमला पुलिस को शिकायत दी।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आईएसबीटी, शोघी और सोलन के धर्मपुर में नाकाबंदी कर दिल्ली पुलिस टीम को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अपहरण, 329(4) के तहत बिना अनुमति के किसी की संपत्ति में घुसने, 127(2) में किसी को अवैध रूप से हिरासत में लेने, धारा 190 में विधि विरुद्ध जमावड़े और धारा 305 में किसी आवासीय या अन्य परिसर से चोरी जैसे आरोप में केस दर्ज कर दिया। हालांकि, पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि युकां कार्यकर्ताओं को ले जाने वाले ये लोग दिल्ली और हरियाणा टीम के पुलिस कर्मचारी हैं, जो दिल्ली में दर्ज एक केस में इन तीनों का पीछा करते हुए उन्हें पकड़ने के लिए आए थे। उधर, एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here