नशे के खिलाफ शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्करी के मामले में अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा, मुख्य सप्लायर चंडीगढ़ से गिरफ्तार

शिमला
जिला पुलिस शिमला द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना कुमारसैन, जिला शिमला में दर्ज अभियोग संख्या 20/2026 दिनांक 12.03.2026, धारा 21 एवं 29 ND&PS Act के तहत एक मामला दर्ज किया गया।
उक्त मामले में पुलिस द्वारा 12.36 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी तथा प्रारंभिक कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनका विवरण निम्नलिखित है:
राहुल लारजु (27 वर्ष) निवासी गांव व डाकघर बौन्डा, तहसील रामपुर, जिला शिमला (हि.प्र.)
शुभम खन्ना (31 वर्ष) निवासी गांव ढेऊ, डाकघर सराहन,
तहसील रामपुर, जिला शिमला (हि.प्र.)
विकास मिन्ज (26 वर्ष) निवासी तेलीगाना मंगपदा, डाकघर विरानगटोली, तहसील कुटरा, जिला सुन्दरगढ़, ओडिशा।
*मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस द्वारा Backward Linkage की पड़ताल करते हुए नशे की आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा किया गया। जांच में यह सामने आया कि इस नेटवर्क का मुख्य सप्लायर संजय उर्फ गांजी पुत्र स्व. रामकेश, निवासी मौली जागरा कॉम्प्लेक्स, चंडीगढ़ है।*
जिला पुलिस शिमला की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मुख्य आरोपी संजय उर्फ गांजी को चंडीगढ़ जाकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी से इस अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होने की संभावना है तथा मामले की जांच आगे भी जारी है।
जिला पुलिस शिमला ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध अभियान को और अधिक प्रभावी एवं सख्ती से जारी रखा जाएगा, तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए ऐसे तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं पर नशीले पदार्थों की तस्करी या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे की इस बुराई से मुक्त किया जा सके।